Circle Rate Lucknow – सर्किल रेट लिस्ट लखनऊ Online देखें

Circle Rate Lucknow – आप उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के किसी जमीन का सरकारी रेट लखनऊ, सर्किल रेट लिस्ट लखनऊ को पता करना चाहते हैं. तो अब आसानी से आप यूपी राजस्व विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के जमीन के सर्किल रेट को अपने घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकते हैं.

आप कोई जमीन लखनऊ जिले में खरीद रहे हैं. तो आपको उस जमीन का सर्किल रेट पता होनी चाहिए. क्योंकि इसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय रजिस्ट्री चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी एवं अन्य शुल्क देने पड़ते हैं. जो किसी जमीन सरकारी रेट होता हैं. वह जमीन का न्यूनतम मूल्य होता हैं. इस मूल्य से कम पर उस जमीन की खरीद – बेच नहीं किया जा सकता हैं.

किसी जमीन का सर्किल रेट क्या होगा. यह सरकार या वहां की स्थानीय विकाश प्रधिकरण द्वारा तय किया जाता हैं. जो जमीन के विभिन्न कारकों पर निर्भर करता हैं. सर्किल रेट एक ही एरिया में अलग – अलग हो सकते हैं. यह रेट समय के अनुसार बदलती भी रहती हैं. बाजार मूल्य और सरकारी मूल्य में अंतर हो सकता हैं. क्योंकि बाजार मूल्य से सरकारी मूल्य अक्सर कम ही होता हैं.

सर्किल रेट लिस्ट लखनऊ Online देखें

  • सर्किल रेट लिस्ट लखनऊ को ऑनलाइन देखने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की ऑफिसियल वेबसाइट https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action पर जाना होगा.
  • होम पेज पर मेनू बार में “मुल्यांकन सूची” का विकल्प दिखाई देता हैं. उसे सेलेक्ट करें.

Circle Rate in Lucknow

  • यहाँ पर आपको “मुल्यांकन सूची” विवरण को सेलेक्ट करना हैं. जैसे – जनपद का नाम, उप निबंधक कार्यालय, फिर कैप्चा कोड को सही से भरकर “मुल्यांकन सूची देखें” पर क्लिक करें.

Property Circle Rate in Lucknow

  • अब आपको मुल्यांकन सूची अपलोड विवरण दिखाई देता हैं. “प्रति देखें” पर क्लिक करना हैं.

सर्किल रेट लखनऊ

  • प्रति देखें पर क्लिक करते ही Lucknow Circle Rate List pdf Download हो जाता हैं. जिसमे राजस्व ग्राम, मोहल्ला का नाम के अनुसार सभी सर्किल रेट का विवरण दिखाई देता हैं.

  • यदि आप सर्किल रेट पिछले वर्षों में कितना था. इसको पता करना हैं. तो नीचे दिए गए लिंक “पूर्व की मुल्यांकन सूची देखें” पर क्लिक करें. अब आपके सामने कब से कब तक का जमीन का मुल्यांकन किया गया हैं. उसकी लिस्ट ओपन हो जाती हैं. आप अपने अनुसार जिस भी वर्ष के सर्किल रेट को देखना चाहते हैं. उस वर्ष के सामने “प्रति देखें” पर क्लिक करके सर्किल रेट को देख सकते हैं.

सम्बंधित लेख
भूलेख नक्शा यूपी ऑनलाइन देखें भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें ?
गाटा संख्या से खतौनी देखें उत्तर प्रदेश सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन कैसे बनाएं

Leave a comment