Circle Rate UP 2026 – आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जमीन का सरकारी रेट (Circle Rate) पता करना चाहते हैं. तो अब आप आसानी से राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर अपने घर बैठे ही ऑनलाइन किसी भी जमीन का सरकारी रेट क्या हैं. यह पता कर सकते हैं.
यहाँ पर आपको राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के ऑफिसियल वेबसाइट से किसी जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे निकालते हैं. इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई हैं. यदि आप किसी जमीन को उत्तर प्रदेश राज्य में खरीद रहें हैं. तो आपको उस जमीन का सरकारी रेट क्या हैं. यह पता करना आवश्यक हो जाता हैं. क्योंकि जमीन के सरकारी रेट (Circle Rate) जो सरकार द्वारा निर्धारित होता हैं. उसी के आधार पर रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प ड्यूटी देना पड़ता हैं. क्योंकि जो सरकारी रेट हैं. वह जमीन का न्यूनतम मूल्य होता हैं. इस मूल्य से कम पर उस जमीन की खरीद – बेच नहीं किया जा सकता हैं.
आप किसी जमीन को खरीदने जा रहे हैं. तो वह जमीन किस एरिया में हैं. आप वहा के स्थानीय लोगों से पता करते हैं. की उस जमीन का वर्तमान में बाजार मूल्य क्या हैं. फिर आप पता करते हैं. की उस जमीन का सरकार द्वारा तय किया गया न्यूनतम मूल्य यानी सिर्किल रेट क्या हैं. क्योंकि बाजार मूल्य और सरकारी मूल्य में अंतर हो सकता हैं. क्योंकि बाजार मूल्य से सरकारी मूल्य अक्सर कम ही होता हैं.
उत्तर प्रदेश जमीन का सर्किल रेट क्या हैं?
जब भी आप कोई उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदते हैं. या किसी जमीन को अपने नाम पर ट्रांसफर कराते हैं. तब उसके लिए आपको उस जमीन का रजिस्ट्री करवानी पड़ती हैं. तब रजिस्ट्री करवाते समय आपको सरकार को रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प शुल्क देना पड़ता हैं. इस शुल्क की गणना जमीन के सर्किल रेट पर की जाती हैं.
किसी जमीन का सर्किल रेट क्या होगा. यह सरकार या वहां की स्थानीय विकाश प्रधिकरण द्वारा तय किया जाता हैं. जो जमीन के विभिन्न कारकों पर निर्भर करता हैं. सर्किल रेट एक ही एरिया में अलग – अलग हो सकते हैं. यह रेट समय के अनुसार बदलती भी रहती हैं.
उत्तर प्रदेश जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन देखें
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की अधिकारिक वेबसाइट से उत्तर प्रदेश जमीन का सर्किल रेट लिस्ट को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. और UP Circle Rate List Pdf Download कैसे करते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- सर्किल रेट को ऑनलाइन देखने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की ऑफिसियल वेबसाइट https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action पर जाना होगा.
- होम पेज पर ही मेनू बार में “मुल्यांकन सूची” का आप्शन दिखाई देगा. उसको सेलेक्ट करें.

- अब यहाँ पर आपको “मुल्यांकन सूची” विवरण सेलेक्ट करना हैं. जैसे – जनपद का नाम, उप निबंधक कार्यालय, फिर कैप्चा को सही से भरकर “मुल्यांकन सूची देखें” पर क्लिक करें.

- अब आपको मुल्यांकन सूची अपलोड विवरण दिखाई देता हैं. यहाँ पर आपको “प्रति देखें” के विकल्प को क्लिक करना हैं.

- प्रति देखें पर क्लिक करते ही UP Circle Rate List Pdf Download हो जाती हैं. इसमें राजस्व ग्राम, मोहल्ला का नाम के अनुसार सभी जमीन की सरकारी रेट का विवरण दिखाई देता हैं.

- अगर आप जमीन का सर्किल रेट पिछले वर्षों में कितना था. यह देखना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए लिंक “पूर्व की मुल्यांकन सूची देखें” पर क्लिक करें. अब आपके सामने कब से कब तक का जमीन का मुल्यांकन किया गया हैं. उसकी लिस्ट ओपन हो जाती हैं. आप अपने अनुसार जिस वर्ष के सर्किल रेट को देखना चाहते हैं. उस वर्ष के सामने “प्रति देखें” पर क्लिक करके सर्किल रेट को देख सकते हैं.

| सम्बंधित लेख | |
| भूलेख नक्शा यूपी ऑनलाइन देखें | भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें ? |
| गाटा संख्या से खतौनी देखें | उत्तर प्रदेश सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन कैसे बनाएं |
Circle Rate UP (FAQ)
यूपी का सर्किल रेट देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं?
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश राज्य के जमीन का सर्किल रेट क्या हैं. इसको पता करने के लिए एक वेबसाइट https://igrsup.gov.in/ लंच किया हैं. इस वेबसाइट पर जाकर अप यूपी के किसी भी जमीन के सरकारी रेट (Circle Rate UP) को पता कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के किसी जमीन का सर्किल रेट की गणना किस आधार पर की जाती हैं?
किसी जमीन के सर्किल रेट की गणना अनेक कारको पर निर्भर करती हैं. जैसे – जमीन के पास उपलब्ध सुविधा पर, जमीन के प्रकार पर, जमीन के पास रोड कौन सी हैं. इत्यादि.
रजिस्ट्री चार्ज एवं स्टाम्प ड्यूटी की गणना किस आधार पर की जाती हैं?
रजिस्ट्री करवाते समय आपको सरकार को रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प शुल्क देना पड़ता हैं. इस शुल्क की गणना जमीन के सर्किल रेट पर की जाती हैं.